फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   after 24 hours deadbody of child recovered from ramganga

रामगंगा नदी में डूबे बालक का शव 24 घंटे बाद नदी में उतराता मिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
after 24 hours deadbody of child recovered from ramganga
पटवाई/शाहबाद (रामपुर)। गंगा दशहरा पर रामगंगा नदी में स्नान करते बहे बालक का शव ढाई किलोमीटर दूर घाट पर उतराता हुआ मिला है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर ग्यारह बजे मिलक कोतवाली क्षेत्र के ताजपुर निवासी रामगोपाल सागर अपनी पत्नी और बेटे अंकुर सागर (12) के साथ गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए पटवाई थाना क्षेत्र के मतवाली घाट पर आए थे। इस दौरान नहाते-नहाते अंकुर गहरे पानी में चला गया था और बह गया। अंकुर को बहते देख घाट पर नहा रहे लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया था। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने नदी में कूदकर अंकुर को बचाने का प्रयास किया था। लेकिन वो अंकुर तलाश नहीं कर पाए। घटना के अगले दिन शुक्रवार को 24 घंटे के बाद बहे बालक का शव मौके से करीब ढाई किलोमीटर दूर क्षेत्र के असालतपुरा गांव के नदी के घाट पर उतराता हुआ मिला। इसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रामपुर भेज दिया। जबकि बालक की तलाश के लिए शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed