{"_id":"69a0b302acd00b3633018fdd","slug":"advocates-roared-for-the-third-day-as-judicial-work-in-the-tehsil-remained-stalled-rampur-news-c-282-1-rmp1016-165179-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तीसरे दिन भी गरजे अधिवक्ता, तहसील में न्यायिक कार्य रहा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तीसरे दिन भी गरजे अधिवक्ता, तहसील में न्यायिक कार्य रहा ठप
Fri, 27 Feb 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
शाहबाद। तहसील परिसर में व्याप्त भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अधिवक्ताओं का आक्रोश तीसरे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को नाराज अधिवक्ताओं ने अधिकारियों के कार्यालय के सामने धरना देकर जोरदार नारेबाजी की और जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
अधिवक्ताओं की कलमबंद हड़ताल के कारण पूरे दिन न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप रहा। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस आंदोलन के कारण वादकारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील में नामांतरण पत्रावलियों को लंबित रखा जा रहा है और भ्रष्टाचार चरम पर है। इसके साथ ही शौचालय, पेयजल व अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति भी दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन
उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक उनकी एक-एक मांग पूरी नहीं की जाती, तब तक कलमबंद हड़ताल जारी रहेगी। धरना-प्रदर्शन में तकरीर उर रहमान, विवेक पांडे, आनंदपाल सिंह, रेहान खान, सरदार जसवंत सिंह, मनोज भरद्वाज, मासूम मियां, मुनेश यादव, रोहित कुमार समेत सैकड़ों अधिवक्ता मौजूद रहे।