{"_id":"56e9a5894f1c1b80628b4a24","slug":"advocate-protest-against-goverment","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायिक कार्य ठपकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायिक कार्य ठपकर किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Wed, 16 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
न्यायिक कार्य ठपकर किया प्रदर्शन
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतापगढ़ में वकील की हत्या के विरोध में स्थानीय वकीलों में आक्रोश है। वकीलों ने बुधवार को कामकाज ठप कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री से हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। प्रतापगढ़ के वकील जवाहर लाल मिश्रा की मंगलवार को हत्या कर दी गई थी। घटना की जानकारी होने पर रामपुर के वकील भी भड़क गए।
वकीलों ने पहले शोकसभा की और मिश्रा की आत्मा की शांति को प्रार्थना की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एक सुर में घटना की निंदा की। कामकाज ठप रखने का फैसला लिया गया। वकील जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए डीएम दफ्तर पहुंच्रे औ नारेबाजी की। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में वकीलों ने कहा कि प्रदेश में लगातार वकीलों की हत्याएं हो रही हैं। वकील खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
मांग की कि पीड़ित परिवार को पचास लाख की मदद दी जाए, साथ ही सरकारी नौकरी दी जाए। हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी, महासचिव सतनाम सिंह मट्टू, शौकत अली खां, राम सिंह लोधी, अवधेश अग्रवाल, ठाकुर विपिन पाल सिंह, खलील हुसैन,जितेंद्र प्रधान, विनोद कुमार, जमुना प्रसाद लोधी, अजय तिवारी, सुलेमान पाशा, इखलास अहमद, हारुन रशीद, संजीव सक्सेना, अमित सक्सेना, सौरभ सक्सेना, सर्वजीत सिंह, मोहम्मद मुख्तार, सैयद शुएब मियां, काबिल हसन, महेश चंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।