फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Administration should stop the sale of fake agricultural chemicals: Usman

नकली कृषि रसायन की बिक्री रोके प्रशासन : उस्मान

Sun, 16 Nov 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 16 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
Administration should stop the sale of fake agricultural chemicals: Usman
रामपुर। किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने तहसील दिवस में प्रदर्शन कर डीएम अजय कुमार द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा है। पांच सूत्रीय ज्ञापन में नकली कृषि रसायनों की बिक्री रोकने व उद्यान विभाग के घोटालों की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा प्लाईवुड फैक्ट्री में नीम कोटेड यूरिया का प्रयोग रोकने, बागों में अवैध कटान रोकने, अवैध प्लाटिंग बंद कराने आदि को रोकने को कहा। कहा सरकार प्रतिदिन किसानों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से योजना बना रही है, वहीं कृषि विभाग की मिली भगत से केमरी रोड चमरपुरा में एक दुकानदार खुलेआम नकली कीटनाशक दवाइयां किसानों को बेचकर उनकी फसलों को बर्बाद कर रहा है।
विज्ञापन

उद्यान विभाग पूरी तरह से भ्रष्ट विभाग साबित हो रहा है। किसानों को अनुदान पर मिलने वाले कृषि उपकरणों बीज व पौधों को विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों की मिली भगत से दलालों के माध्यम से बंदर बांट किया जाता है। इसकी शिकायत भी की गई थी, तब डीएम ने जांच का आश्वासन दिया था। विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने मिली भगत कर 2023 में किसानों को मुफ्त बांटने के लिए आए हुए बीज को कूड़े के साथ जला दिया था। कहा समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो जिला स्तर पर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर युवा जिला अध्यक्ष इरशाद पाशा, सुनील कुमार, सक्सेना सोनू, मोहम्मद हारुन, आबिद अली, वाजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed