फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ADG Bareilly Zone inspects polling process at booths

एडीजी बरेली जोन ने किया बूथों पर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
ADG Bareilly Zone inspects polling process at booths
मिलक। अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन अविनाश चंद्रा ने ग्राम पंचायत जालिफ नगला के बूथ पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से बात भी की। उन्होंने कहा कि एसडीएम और सीओ के सीयूजी नंबर सभी पुलिस कर्मी अपने पास रखें। निष्पक्ष और शांति पूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराएं, लेकिन उसके साथ यह भी जरूरी है कि ड्यूटी पर मुस्तैदी के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव भी करें। संवाद
विज्ञापन

एडीजी ने संवेदनशील बूथों का किया निरीक्षण
शाहबाद। पंचायत चुनाव के दौरान एडीजी बरेली जोन ने बूथ का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बूथ की व्यवस्थाओं को परखकर आवश्यक निर्देश दिए।
एडीजी बरेली जोन अविनाश चंद्र ने शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के मितरपुर गांव के दो बूथों का निरीक्षण किया। एडीजी के आने की सूचना पर कोतवाल शिवचरन सिंह मय फोर्स के साथ बूथ पर पहुंच गए। इसके बाद बरेली के सीमावर्ती गांव व अति संवेदनशील गांव सुहावा के बूथों का एडीजी ने निरीक्षण किया। इस दौरान एडीजी ने कोतवाल से रेड कार्ड के बारे जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed