फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Active cases cross four hundred in the district after 272 days

जिले में 272 दिनों के बाद सक्रिय मामले चार सौ के पार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Active cases cross four hundred in the district after 272 days
रामपुर के जिला अस्पताल में बूस्टर डोज लगाती स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुर। बृहस्पतिवार को जिले में एक दिन में सर्वाधिक 129 नए मामले सामने हैं। बुधवार को जहां 72 नए मामले सामने आए थे तो 24 घंटे में ही एक दिन में सर्वाधिक नए मामले सामने आने का आंकड़ा 129 हो गया है। बृहस्पतिवार को सामने आए संक्रमितों में कलक्ट्रेट कर्मी और उनकी बेटी समेत नगर पालिका, स्वास्थ्य और जिला कारागार से संबंधित लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में 272 दिन बाद सक्रिय मामलों की संख्या चार सौ के पार पहुंची है।
विज्ञापन

जिले में 19 दिसंबर को इस लहर का पहला कोरोना संक्रमण का मामला सामने आया था। इसके बाद लगातार संक्रमितों की आंकड़ा बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को 129 संक्रमितों की पुष्टि की गई है। जबकि दो संक्रमितों ने आइसोलेशन की अवधि पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार की रिपोर्ट के बाद जिले में इस लहर में अब तक 427 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। जबकि जिले में सक्रिय मामले 406 रह गए हैं।
विज्ञापन

जिले में 271 दिन बाद सक्रिय मामलों की संख्या चार सौ के पार पहुंची है। 15 अप्रैल 2021 को जिले में 94 संक्रमितों की पुष्टि के बाद सक्रिय मामले 467 हो गई थी, जबकि अब 13 जनवरी को जारी हुई रिपोर्ट में सक्रिय मामले 406 हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कब कितने आए कोरोना संक्रमण के मामले
19 दिसंबर को एक मामला सामने आया। इसके बाद 21 दिसंबर को दो, 27 दिसंबर को एक, तीस दिसंबर को तीन, एक जनवरी को पांच, दो जनवरी को एक, तीन जनवरी को तीन, पांच जनवरी को पांच, छह जनवरी को सात, सात जनवरी 18, आठ जनवरी को 34, नौ जनवरी को 61, 10 जनवरी को 70, 11 जनवरी को 15, 12 जनवरी को 72 और 13 जनवरी को 129 नए मामले सामने आए हैं।
कोरोना मीटर
अब तक कुल मामले - 427
सक्रिय मामले-406
रिकवर, डुप्लेसी व ट्रांसफर होने वाले मामले -21
पहली लहर से अब तक कुल संक्रमित -12248
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed