फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Action will be taken if there is damage to government property in Azam's possession.

Rampur News: आजम के कब्जे वाली सरकारी संपत्ति को पहुंचा नुकसान तो होगी कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken if there is damage to government property in Azam's possession.
रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के जौहर ट्रस्ट के कब्जे से शिक्षा विभाग की 41181 वर्ग फीट (3825 वर्ग मीटर) जमीन को सात दिन में खाली करने का नोटिस जौहर ट्रस्ट को जारी किया गया है। नोटिस में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि इस जमीन पर बने निर्माण से किसी भी तरह की छेड़छाड़ या फिर उसके स्वरूप में कोई परिवर्तन करने की कोशिश की गई तो कार्रवाई की जाएगी। ये नोटिस आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) गर्ल्स विंग पर चस्पा है।
विज्ञापन

यूपी सरकार ने सपा शासन में आजम खां के जौहर ट्रस्ट को तोपखाना रोड स्थित शिक्षा विभाग की जमीन और भवन को 30 साल की लीज पर दिया था। जिस पर सपा सरकार में ट्रस्ट की ओर से रामपुर पब्लिक स्कूल (गर्ल्स विंग) खोल दिया गया था। इसके साथ ही इस जमीन पर दारुल आवाम (सपा कार्यालय) भी बनाया गया था। ये सब लीज की शर्तों का उल्लंघन करते हुए किया गया था। इसकी शिकायत भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने शासन से की तो शासन ने जांच करवाई। इसके बाद डीएम ने रिपोर्ट शासन को भेज दी। जिस पर मंगलवार को योगी कैबिनेट ने लीज को निरस्त कर दिया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को इसका आदेश भी प्रशासन को मिल गया था। आदेश मिलने के बाद जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने सीडीओ की अध्यक्षता में छह सदस्यीय कमेटी गठित कर दी थी। इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक मुन्ने अली की ओर से नोटिस जारी कर दिया गया है। यह नोटिस बृहस्पतिवार रात रामपुर पब्लिक स्कूल के गेट पर चिपका दिया गया। नोटिस में विभागीय जमीन को एक सप्ताह में खाली कराने को कहा गया है। सात दिन के भीतर ट्रस्ट को जमीन से कब्जा हटाना होगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग ने चेतावनी दी है कि जमीन से छेड़छाड़ या फिर इसके स्वरूप में परिवर्तन किया गया तो कार्रवाई की जाएगी। सात दिन में कब्जा न हटाने पर प्रशासन खुद कब्जा हटवाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------

-शिक्षा विभाग की जमीन को खाली कराने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया है। सात दिन का वक्त दिया गया है। तय समय में यदि स्वयं कब्जा नहीं हटाया गया तो प्रशासन कब्जा हटाने की कार्रवाई करेगा।
मुन्ने अली, जिला विद्यालय निरीक्षक, रामपुर।
मोहित सक्सेना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed