{"_id":"618195413d0aad32114c635d","slug":"action-will-be-taken-if-je-s-mobile-phone-is-found-switched-off-rampur-news-mbd408304530","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई का मोबाइल फोन बंद मिला तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई का मोबाइल फोन बंद मिला तो होगी कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। दिवाली पर विद्युत निगम की ओर से बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए बेहतर व्यवस्था की गई है। सभी बिजलीघरों पर जेई को तैनात रहने के निर्देश दिए गए हैं। लोकल फाल्ट दुरुस्त करने के लिए प्रत्येक बिजलीघर पर संविदाकर्मियों की टीम तैनात की गई है।
धनतेरस से लेकर दीप पर्व दिवाली की धूम मच गई है। शहर में कोई ट्रांसफार्मर अचानक फुंक जाता है तो उसकी जगह तुरंत मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति सुचारु की जाएगी। इसके लिए 630 और 400 केवीए के दो मोबाइल ट्रांसफार्मर रखे गए हैं।
अगर किसी बिजलीघर क्षेत्र में कोई फाल्ट होता है तो बिजलीघर को फोन करते ही संविदा कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर फाल्ट दुरुस्त करेगी। प्रत्येक बिजलीघर पर 24 घंटे आठ बिजली संविदाकर्मियों की टीम तैनात रहेगी। अधिशासी अभियंता प्रथम भीष्म कुमार तोमर ने बताया कि बिजली अफसर लगातार बिजलीघरों का निरीक्षण करेंगे। अगर किसी जेई का मोबाइल फोन स्विच आफ मिलता है तो संबंधित जेई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।