फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   action aginst five school bus

-एआरटीओ ने स्कूली बसों को लेकर चलाया चेकिंग अभियान, पांच पर कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
action aginst five school bus
रामपुर। शनिवार को अमर उजाला में बिना फिटनेस दौड़ रहीं स्कूली बसों की खबर प्रकाशित होने के बाद शनिवार को ही एआरटीओ ने स्कूली बसों को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें पांच बसों में मानकों की कमी पाए जाने पर चालान किया गया।
विज्ञापन

मोदीनगर में एक छात्र के स्कूली बस से सिर बाहर निकालने पर सिर लोहे के गेट से टकराकर मौत होने की घटना के बाद अमर उजाला ने शनिवार के अंक में पेज आठ पर बिना फिटनेस के दौड़ रहे 50 स्कूली वाहन खबर प्रकाशित की गई थी। जिसके बाद संभागीय परिवहन विभाग हरकत में आ गया। संभागीय परिवहन विभाग के अनुसार जनपद में 280 स्कूली बसों का पंजीयन है। इनमें से करीब 50 स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं कराई गई है। शनिवार को अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद एआरटीओ राजेश कुमार टीम के साथ दयावती मोदी अकादमी, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल, गुरु अमरदास पब्लिक स्कूल, हैरिटेज पब्लिक स्कूल की बसों को चेक किया। इस दौरान पांच बसें में मानकों की अनदेखी पाई गई। जिसमें फायर सिलिंडर, चालक की सीट बेल्ट और आपातकालीन खिड़की में कमी पाई गई। जिस पर टीम ने पांचों बसों पर कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया। एआरटीओं राजेश कुमार ने बताया कि लगातार स्कूली बसों को चेक करने के लिए एक टीम बनाई गई है। बसों को मानकों के अनुरुप चलाने के स्कूल संचालकों और बस संचालकों को निर्देश जारी किए गए है। शनिवार को पांच बसें मानक के अनुरुप नहीं मिली। जिस पर कार्रवाई करते हुए चालान कर दिए हैं। साथ ही तीन दिन के अंदर कमी को पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed