{"_id":"6ac69d1db93200d2750e7f5c","slug":"accused-of-theft-arrested-25-cases-registered-against-him-rampur-news-c-282-1-rmp1001-181955-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 25 मामले हैं दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चोरी का आरोपी गिरफ्तार, 25 मामले हैं दर्ज
Thu, 08 Oct 2026 12:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
सैफनी। सैफनी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर चोरी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात, 14,800 रुपये की नकदी और एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी भूरा पुत्र अय्यूब बैरूआ गांव का निवासी है और 52 वर्ष का है। उसके खिलाफ रामपुर और मुरादाबाद जनपदों में लूट, हत्या के प्रयास, चोरी और शस्त्र अधिनियम समेत 25 मामले दर्ज हैं। 29 अगस्त को मढैयान गौर निवासी असगरी पत्नी स्व. जावेद के घर से सोने-चांदी के जेवरात और 11 हजार रुपये की नकदी चोरी हुई थी। उसी रात गांव के निजामुद्दीन के घर से भी सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए गए थे। थाना प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है। मंगलवार रात उसे गिरफ्तार किया और बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद