फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Abdullah Azam said in meeting our government not come in state

अब्दुल्ला आजम बोले: प्रदेश में नहीं आई हमारी सरकार, दुआ कीजिए जेल से जल्द बाहर आएं हमारी 'सरकार'

Tue, 15 Mar 2022 09:11 PM IST
आकाश दुबे न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 15 Mar 2022 09:11 PM IST
सार

अब्दुल्ला आजम मंगलवार को सपा कार्यालय पर बैठक में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भले ही हमारी सरकार नहीं आई हो, लेकिन दुआ करो हमारी सरकार (आजम खां) जल्द जेल से बाहर आएं। साथ ही कहा कि आजम खां का रामपुर के लोगों से जज्बाती रिश्ता है। 

विज्ञापन
Abdullah Azam said in meeting our government not come in state
अब्दुल्ला आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के बेटे एवं स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आजम ने कहा कि भले ही प्रदेश में हमारी सरकार नहीं आई है, लेकिन दुआ कीजिए हमारी सरकार (आजम खां) जेल से जल्द बाहर आएं। 

विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम मंगलवार को सपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव में सपा की जीत पर लोगों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि रामपुर में सपा को करीब छह लाख वोट मिले हैं, जो सभी पार्टियों से अधिक हैं। उन्होंने कहा कि उनके पिता यानी आजम खां का रामपुर के लोगों से जज्बाती रिश्ता है। यह रिश्ता हमेशा कायम रहेगा। 
विज्ञापन


अब्दुल्ला ने आगे कहा कि सपा के निर्वाचित विधायक उनके विधायक तो हैं ही, जिन्होंने वोट दिया है, उनके भी विधायक हैं, जिन्होंने वोट नहीं दिया है। हम जनता के बीच में रह कर सभी के लिए काम करेंगे और रामपुर के विकास को आगे बढ़ाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सपा सांसद आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू, पूर्व विधायक विजय सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा जबी, आसिम राजा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed