{"_id":"61438e668ebc3e2137075bb6","slug":"abdullah-azajm-birth-ceretificate-issue-rampur-news-mbd4029243115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र व दो पैन कार्ड में मामले में अब 20 सितंबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र व दो पैन कार्ड में मामले में अब 20 सितंबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड व दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुनवाई थी। दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में स्कूल प्रधानाचार्य की गवाही होनी थी, लेकिन गवाह नहीं आए। अब कोर्ट ने दोनों मामलों में अगली तारीख 20 सितंबर तय की है।
भाजपा के लघु उद्योग प्रकोष्ठ के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने सिविल लाइंस थाने में दिसंबर 2019 में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उनका आरोप था कि अब्दुल्ला आजम ने गलत तरीके से दस्तावेज तैयार करवाकर दो पैन कार्ड बनवा लिए और उससे अनुचित लाभ ले लिया। पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 420, 467, 468, 471,120 बी में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
इसके साथ ही आकाश सक्सेना ने अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आरोप था कि अब्दुल्ला आजम का एक जन्म प्रमाण पत्र रामपुर नगरपालिका से बनवाया गया है,तो दूसरा लखनऊ से। दोनों मामले एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रहे हैं। जिनमें बृहस्पतिवार 16 सितंबर को तारीख थी। इन दोनों मामलों में वादी आकाश सक्सेना की गवाही/जिरह की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता रामऔतार सिंह सैनी ने बताया कि अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र व दो पैन कार्ड मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में तारीख थी। जिसमें अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में स्कूल प्रधानाचार्य को गवाही के लिए बुलाया गया था, लेकिन गवाह नहीं आए। अब इन दोनों मामलों में कोर्ट ने 20 सितंबर की तारीख तय की है। इसके साथ ही अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट मामले में भी 20 सितंबर की ही तारीख तय है।