{"_id":"57893f354f1c1b010513e124","slug":"abdoned-guity-concept","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज से पहले गुनाहों से तौबा करें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज से पहले गुनाहों से तौबा करें
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
Updated Sat, 16 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हज सफर 2016 के हज यात्रियों की ट्रेनिंग शुरू हो गई। अंजुमन इस्लाही कौम में लगाए गए पहले तरबियती कैंप में यात्रियों को हज सफर से पहले जहनी तैयारियों के सिलसिले में बताया। सबसे पहले कर्ज अदा करने की ताकीद की।
दोमहला रोड स्थित अंजुमन इस्लाही कौैम में लगाए गए पहले हज तरबियती कैंप का आगाज कुरान की तिलावत किया गया। ट्रेनर साजिदुल हकस हसीन अहमद और बाबू भाई ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि आजमीने हज यकीनन इंतेहाई खुशनसीब हैं। वो जल्द ही अल्लाह के मुकद्दस घर में मेहमान बनने जा रहे हैं।
मशविरा दिया कि हजयात्री पूरी फिक्र और एहतियात के साथ इस मुबारक सफर की जहनी और अमली तैयारी शुरू कर दें। पहली फुर्सरत में कर्ज की अदायगी करें। किसी का हक मारा हो खुले दिल और माफी के साथ अदा कर दें। किसी को सताया हो, दिल दुखाया हो, इल्जाम लगाया हो, या किसी बड़े की शान में गुस्ताखी की हो तो उससे माफी मांग लें। तरबियती कैंप की निजामत अंजुमन इस्लाही कौम के सदर सईद शम्सी ने की।