फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   aandhi se bijli gul

आंधी-बारिश का कहर, कहीं 6 तो कहीं 24 घंटे तक बिजली गुल

Mon, 30 May 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Mon, 30 May 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
aandhi se bijli gul
आंधी
ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे व इससे अधिक का ब्लैक आउट लोगों को झेलना पड़ा। आंधी-बारिश से विभाग को करीब 15-20 लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

मई माह के अंतिम दस दिन बिजली विभाग पर भारी पड़ रहे हैं। लगातार आंधी-बारिश से कुछ देर के लिए लोगों को गर्मी से राहत तो जरूर मिली है लेकिन, यह राहत बिजली सप्लाई पर आफत बनकर टूट रही है। शनिवार रात में भी आई तेज आंधी-बारिश जिले भर की बिजली सप्लाई पर कहर बनकर टूटी।
विज्ञापन


पूरा जिला ब्रेकडाउन और फॉल्ट की चपेट में रहा।  इधर, स्वार आैर सैफनी में में तेज आंधी व बारिश से हाई टेंशन   लाइन में आये फाल्ट से बिजली आपूर्ति ठप हो गयी। वहीं मार्गो पर खड़े पेड़ गिर जाने से मार्ग अवरूद्ध हो गए। वहीं तेज आंधी से बागों में आम की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैदनगर में तारों पर गिरे पेड़, खंभे भी धराशायी, फसलों को भी हुआ नुकसान
सैदनगर(ब्यूरो)। शनिवार की रात मौसम ने अचानक करवट बदल लिया। आंधी के संग बारिश शुरू हो गई, जिसके बाद क्षेत्र के हकीमगंज, नवाबगंज, मिलक बहादुरगंज, मुरसैना, बढ़ापुरा, बजावाला, सींगनखेड़ा, खंडिया, रतनपुरा, नगलिया आकिल, अजीमनगर, देवरनिया, बगरौवा, बगड़खा, ढक्का हरैटा, परचई, करनपुर, इमरता, कुचैटा, लालपुर, सैदनगर, हमीरपुर समेत पचास से ज्यादा गांव की बिजली गुल हो गई। यहां पर आंधी की वजह से बिजली के तारों पर पेड़ गिए,जिसके बाद तार टूट गए।


इसके साथ ही जगह-जगह सड़क किनारे भी पेड़ गिर गए। पूरे इलाके की बिजली गुल होने के साथ ही लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। इसकी वजह से दिक्कत हो रही है। आंधी और बारिश से जहां एक और मौसम सुहावना हुआ। वहीं, लोगों की दिक्कत बढ़ी रही। जगह-जगह पेड़ टूटने से वाहनों के संचालन में भी दिक्कत आई। इसके साथ ही आम की फसल पर एक बार फिर नुकसान हुआ है। आंधी की वजह से आम के बागों में आम टूटकर गिर गए हैं। इसके अलावा पालेज पर भी बुरा असर पड़ा है,जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। किसान इससे परेशान है।


स्वार में आंधी से छत से गिरी किशोरी, मौत
स्वार(ब्यूरो)। शनिवार रात आए तेज आंधी में छत से उतरते समय किशोरी नीचे आ गिरी। जमीन पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए बाजपुर ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।



जानकारी के अनुसार स्वार तहसील क्षेत्र के गांव बिजरा नानकार निवासी हाजी मकबूल की 17 वर्षीय बेटी जायदा परिजनों के साथ शनिवार रात छत पर सोई थी। रात में तेज अंधड़ आया। अंधड़ से बचने के लिए वह छत से नीचे उतरने लगी। तेज हवाओं के चलते वह संभल नहीं सकी और छत से सीधे नीचे फर्श पर आ गिरी। वह बुरी तरह लहूलुहान हो गई। परिजन उसे लेकर तुरंत ही इलाज के लिए बाजपुर के लिए निकले लेकिन रास्ते में जायदा की मौत हो गई। किशोरी की मौत से उसके घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed