{"_id":"69d5596f146e3e055f031ca5","slug":"a-young-woman-was-gang-raped-inside-her-home-and-the-police-were-accused-of-inaction-rampur-news-c-282-1-smbd1026-168164-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: घर में घुसकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप
Wed, 08 Apr 2026 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
टांडा। थाना क्षेत्र की एक युवती ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि मोहल्ले के ही एक युवक द्वारा लंबे समय से उसे परेशान किया जा रहा था और जबरन संबंध बनाने का दबाव बनाया जा रहा था। चार अप्रैल को उस पर चाकू से हमला कर मारपीट की गई।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि थाने में शिकायत करने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, बल्कि डरा-धमकाकर सादे कागजों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उसी दिन आरोपी अपने साथी के साथ घर में घुस आया और चाकू के बल पर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया तथा गला दबाकर हत्या का प्रयास किया। शोर मचाने पर लोगों के आने के बाद आरोपी धमकी देकर फरार हो गए। पीड़िता ने एसपी से प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। संवाद