फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A young man who was coming to attend his cousin's wedding died in a road accident.

Rampur News: चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
A young man who was coming to attend his cousin's wedding died in a road accident.
स्वार। चचेरी बहन की शादी में शामिल होने आ रहे युवक की गाजियाबाद में हुए सड़क हादसे में जान चली गई। शनिवार की सुबह जब शव घर पहुंचा तो परिवार में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहब्बत नगर गांव निवासी शादाब मियां रोहतक में वेल्डिंग की वर्कशॉप चलाते थे, जहां उनके छोटे भाई सोहराब मियां (28) काम करते थे। इनके अलावा उनका भतीजा मोहम्मद जैब मियां और रिश्ते का भाई अजीम मियां भी काम करते हैं। शुक्रवार रात लगभग 12 बजे सभी लोग चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए कार से घर लौट रहे थे। गाजियाबाद पहुंचते ही कार अचानक बेकाबू हो गई और उसका अगला पहिया हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गया। चालक ने कार संभालने की कोशिश की, लेकिन तभी कार का पिछला हिस्सा सामने बनी पुलिया से जा टकराया।
विज्ञापन

हादसे में पीछे बैठे सोहराब मियां गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद शनिवार सुबह शव गांव लाया गया। शव देखते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां, पत्नी, बहनें और भाई बेसुध होकर बिलख पड़े। पूरे गांव में मातम पसर गया और शोक संवेदना जताने वालों का तांता लग गया। अस्र की नमाज के बाद गांव के कब्रिस्तान में सोहराब मियां को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------


डेढ़ माह के बेटे के सिर से उठा बाप का साया

सोहराब मियां की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। महज डेढ़ माह पहले ही उनके घर बेटे का जन्म हुआ था। हादसे ने नवजात बच्चे के सिर से पिता का साया छीन लिया, जिससे हर आंख नम हो गई।

----------------------------

शादी की खुशियां बदली मातम में

परिवार में चचेरी बहन की शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। रविवार को पास के गांव जालफ नगला से बरात आनी थी और शनिवार को मंढा होना था, लेकिन शादी की खुशियों से पहले ही सोहराब मियां का जनाजा उठ गया। भाई की मौत की खबर सुनते ही चचेरी बहन भी सदमे में आ गई। जिस घर में शादी की तैयारियां और खुशी का माहौल था, अब वहां मातम का पसरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed