{"_id":"6892641ccb78e00671059658","slug":"a-young-man-fell-from-the-roof-while-peeping-after-hearing-a-thiefs-noise-and-died-rampur-news-c-282-1-rmp1004-150953-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चोर का शोर होने पर झांकते समय छत से गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चोर का शोर होने पर झांकते समय छत से गिरा युवक, मौत
Wed, 06 Aug 2025 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 06 Aug 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
युवक की माैत के बाद विलाप करते परिजन। संवाद
- फोटो : सैदनगर
सैदनगर (रामपुर)। गांव रतनपुर में सोमवार की रात चोर का शोर मचने पर नीचे झांकते हुए गांव निवासी नवी हसन (27) सिर के बल छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शहर से लेकर देहात तक कभी ड्रोन तो कभी चोरों का शोर सुनाई दे रहा है, जिससे लोग दहशत में हैं। अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरी गांव निवासी नवी हसन चोरों के डर की वजह से मंगलवार की रात छत पर सो रहा था। उसकी पत्नी नरगिस कमरे के बाहर सो रही थी। देर रात उसकी पत्नी ने चोर के शक पति को आवाज लगाई तो चोरों के शोर मचने लगा। शोर सुनकर छत पर सो रहा नवी हसन छत से नीचे झांकने लगा। इसी दौरान पैर फिसलने पर वह सिर के बल नीचे गिर गया। तेज आवाज के बाद परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े, जहां नवी हसन को देखकर उनके होश उड़ गए। वह लहुलुहान अवस्था में पड़ा हुआ था। परिजन उसे लेकर अस्पताल जाने लगे लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नवी हसन के परिवार में चार भाई एक बहन है। वह दूसरे नंबर का है। उसकी दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसका एक साल का बेटा है। वह रामपुर शहर में बेकरी में फैन पापे बनाने का कारीगर था।
चोर के शोर में बेगुनाहों की हो चुकी पिटाई
चोर के शोर में बेगुनाहों की पिटाई भी हो चुकी है। जिले में अब तक एक दर्जन से ज्यादा मामले ऐसे हुए हैं,जहां पर लोगों ने चोर समझकर बेगुनाहों की पिटाई कर दी है। सैदनगर, शाहबाद, मिलक, पटवाई व बिलासपुर में इस तरह की कई घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि पुलिस अभी भी ड्रोेन या फिर चोर की बात को मानने से इंकार ही कर रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
ड्रोन की अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम
क्रासर
डीएम-एसपी ने दी चेतावनी अफवाह फैलानों को किया जाएगा चिन्हित
रामपुर। ड्रोन की अफवाहों को दूर करने के लिए अब प्रशासन भी सख्त हो गया है। डीएम जोगिदंर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र ने ड्रोेन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को गंभीरता से लेते हुए अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
ड्रोन को लेकर लगातार अफवाहें फैलाई जा रही हैं,जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने इस पर सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए प्रशासनिक अफसरों को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। सीएम की सख्ती के बाद डीएम जोगिदंर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ड्रोन की अफवाह कोई न फैलाए। ड्रोन कोई नहीं उड़ रहा है। लोग इसको लेकर तरह-तरह की अफवाह फैला रहे हैं,जिसकी वजह से लोग दहशत में हैं। कहा कि ड्रोन को लेकर अब कोई अफवाह न फैलाए। ऐसे लोगों का चिन्हीकरण कराया जाएगा साथ ही इन लोगों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यदि इस वजह से कहीं कोई माहौल खराब होता है तो अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ और ज्यादा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।