{"_id":"61fed0ee77c80c4b94188ed2","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-by-writing-a-suicide-note-rampur-news-mbd4180704122","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुसाइड नोट लिख फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुसाइड नोट लिख फंदे पर लटक कर युवक ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र निवासी एक युवक सुुसाइड नोट लिख पंखे के सहारे फंदा पर लटक गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों के मुताबिक, गंज थाना क्षेत्र में डिग्री कॉलेज के निकट स्थित पीडब्लूडी कॉलोनी निवासी रजनीश कुमार (25) सरकारी नौकरी के लिए परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। रजनीश के बड़े भाई कलक्ट्रेट में तैनात हैं। शुक्रवार रात को रजनीश की माता एक रिश्तेदार के घर मुरादाबाद गई थी और भाई किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। रजनीश घर पर अकेला था। शुक्रवार देर रात पड़ोसी युवक किसी काम से उसके घर गया था। इस दौरान रजनीश का शव पंखे के सहारे फंदे पर लटकता हुआ मिला। यह देख युवक के होश उड़ गए। उसने मामले की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पंखे पर बने फंदे से नीचे उतारा। इस दौरान तलाशी लेने पर पुलिस को जेब में से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें रजनीश ने इस आत्मघाती कदम उठाने के लिए स्वयं को जिम्मेदार लिखा था।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि युवक घर पर अकेला था, जिस कमरे में रजनीश फंदे पर लटकता हुआ मिला था। उस कमरे का दरवाजा खुला हुआ था। एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।