{"_id":"6a61127a794226dbd30c8166","slug":"a-theft-case-was-reported-at-a-bjp-leaders-eatery-police-examined-cctv-footage-rampur-news-c-282-1-smbd1025-176111-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: भाजपा नेता के ढाबे पर चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: भाजपा नेता के ढाबे पर चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज, पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी
Thu, 23 Jul 2026 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के नया गांव स्थित जीरो प्वाइंट पर बने भाजपा नेता अमन शर्मा मन्नू के ढाबे से चार बैटरी और जेनरेटर के अल्टीनेटर की कॉपर तार चोरी होने के मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बुधवार को भी पुलिस ने ढाबे पर पहुंचकर जांच की और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, ताकि घटना को अंजाम देने वालों का पता लगाया जा सके।
नगर के मोहल्ला डैम कॉलोनी निवासी भाजपा नेता अमन शर्मा मन्नू ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि नया गांव में नैनीताल हाईवे जीरो प्वाइंट के पास उनका ढाबा है। 20 जुलाई की रात कुछ अज्ञात चोर ढाबे से चार बैटरी और जेनरेटर के अल्टीनेटर की कॉपर तार चोरी कर ले गए।
कोतवाली प्रभारी जीत सिंह मंगलवार रात भी मौके पर पहुंचे थे। उन्होंने ईसानगर चौकी प्रभारी बिष्णु कुमार बर्मा को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के निर्देश दिए। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद चोरों की गिरफ्तारी कर घटना का खुलासा किया जाएगा।