{"_id":"69864ff417313edbc2066a02","slug":"a-teacher-was-defrauded-of-five-lakh-rupees-in-the-name-of-rto-fines-rampur-news-c-282-1-rmp1004-163727-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आरटीओ के चालान के नाम पर शिक्षक से पांच लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आरटीओ के चालान के नाम पर शिक्षक से पांच लाख की ठगी
Sat, 07 Feb 2026 02:02 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
एपीके फाइल डाउनलोड होते ही कट गए रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। साइबर अपराधी लोगों को ठगने के नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। रामपुर के एक शिक्षक से आरटीओ के चालान के नाम पर एपीके फाइल डाउनलोड कराई गई और उसका फोन हैक करके उसके खाते से पांच लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइंस निवासी जितेंद्र वीर विक्रम पेशे से शिक्षक हैं। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर आरटीओ चालान के नाम से एक एपीके फाइल प्राप्त हुई। उसने इसे अपने वाहन का चालान समझा और डाउनलोड कर लिया।
इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। उसने अपने खातों की जांच की तो उसके खाते से दो बार में पांच लाख रुपये कट चुके थे। इस मामले की साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -
एपीके फाइल न करें डाउनलोड
एसएसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि व्हाट्सएप, मेल और मैसेज पर आई एपीके फाइल किसी भी हालत में डाउनलोड न करें। इस फर्जी फाइल को मोबाइल पर अपलोड करने से हैकर आपके मोबाइल को हैक करके आपकी फेसबुक, व्हाट्सअप, बैंक अकाउंट आदि डिटेल डाउनलोड करके आपको ब्लैकमेल अथवा आपके दोस्तों व रिश्तेदारों से पैसों की मांग कर सकते हैं या आपका अकाउंट खाली कर सकते हैं।