फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A fake ID was created for the young woman to pressure her into marriage, and her brother was beaten.

Rampur News: युवती की फेक आईडी बनाकर बनाया शादी का दबाव, भाई को पीटा

Tue, 10 Feb 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 10 Feb 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
A fake ID was created for the young woman to pressure her into marriage, and her brother was beaten.
युवक व उसके तीन दोस्तों के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। युवती के शादी से इन्कार के बाद एक युवक ने युवती के नाम से सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना ली। विरोध करने पर युवकों ने उसके भाई की पिटाई कर दी। साथ ही धमकाया। भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवक ने माला सिनेमा रोड निवासी विकास सैनी और उसके दोस्त नवीन, पारस और पवन पर पर आरोप लगाया है कि उसके परिवार की पहचान एक विवाह समारोह के दौरान इन युवकों से हुई थी।
विज्ञापन

समारोह के दौरान ही फोन नंबर का आदान प्रदान हो गया। विकास उसकी बहन को अक्सर फोन किया करता था और शादी के लिए दबाव बनाया करता था लेकिन जब उसने शादी से मना कर दिया तो विकास ने अपने दोस्तों के साथ ही उसकी बहन के नाम पर सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वह उस पर गलत पोस्ट भी करने लगा। विरोध करने पर विकास ने दोस्तोें के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। शहर कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed