फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   A child dies due to electrocution in Rampur s Pathans area

Rampur: करंट से चार वर्षीय बच्चे की मौत, गांव वालों ने विद्युत विभाग के कर्मचारी पर लगाया लापरवाही का आरोप

Sun, 24 Jul 2022 11:23 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 24 Jul 2022 11:23 PM IST
सार

गांववालों के अनुसार इलाके में आ रही एलटी विद्युत लाइन खतरनाक ढंग से लटकी हुई है। विद्युत कर्मी ने लटका एक तार असलम खां के मकान की बाउंड्री पर रख दिया था। तेज हवा चलने से लटका तार कहीं से गेट से छू गया। रविवार को दिन में लगभग 11 बजे असलम खां का चार वर्षीय बेटा रेयान  दूसरे बच्चों के साथ घर के बाहर खेलने के लिए निकला। इसी दौरान उसने अपने घर के लोहे के गेट को जैसे ही छुआ तो करंट लग गया।

विज्ञापन
A child dies due to electrocution in Rampur s Pathans area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रामपुर में विद्युत निगम के कर्मचारी की लापरवाही से क्षेत्र के मझरा पठानों वाला गांव में एलटी लाइन के करंट से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। आरोप है कि विद्युत कर्मी द्वारा बिजली लाइन एक मकान की बाउंड्री पर रख दी थी। तेज हवा चलने से तार गेट को छू रहा था। बच्चा घर से बाहर गया तो उसने गेट को छू लिया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। इससे वह झुलस गया। उसे उपचार के लिए उत्तराखंड के काशीपुर स्थित चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में मातम छा गया है। इस बीच ग्रामीणों में बिजली निगम के खिलाफ गुस्सा व्याप्त है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक गांव में आ रही एलटी विद्युत लाइन खतरनाक ढंग से लटकी हुई है। विद्युत कर्मी ने लटका एक तार असलम खां के मकान की बाउंड्री पर रख दिया था। तेज हवा चलने से लटका तार कहीं से गेट से छू गया। रविवार को दिन में लगभग 11 बजे असलम खां का चार वर्षीय बेटा रेयान  दूसरे बच्चों के साथ घर के बाहर खेलने के लिए निकला। इसी दौरान उसने अपने घर के लोहे के गेट को जैसे ही छुआ तो करंट लग गया। उसकी चीख सुनकर घर में से परिजन निकल आए। उन्होंने बच्चे को बेहोशी की हालत में उठाया और उत्तराखंड के काशीपुर स्थित एक अस्पताल ले गए। चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि असलम खां के दो बेटों में रेयान दूसरे नंबर का था। मां-बाप और अन्य परिजन का रोते-रोते बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि बच्चे की मौत के लिए विद्युत निगम के कर्मचारी जिम्मेदार हैं। बार-बार कहने के बावजूद लटके तारों को दुरुस्त नहीं किया गया। इसके अलावा एक पोल से दूसरे पोल के बीच सौ मीटर से अधिक दूरी के कारण तार खतरनाक ढंग से लटक रहे हैं। पीड़ित के गेट के ऊपर लटका हुआ बिजली का तार रख देने से ही यह हादसा हुआ है।  उधर, उपखंड अधिकारी विद्युत भगवंत सिंह का कहना है कि पठानों वाला मझरा में करंट की चपेट में आने से बच्चे की मौत की जानकारी मिली है। एलटी लाइन के करंट से बच्चे की मौत से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed