{"_id":"697135796153f558ce0c5dd0","slug":"a-case-has-been-registered-for-raping-a-man-on-the-pretext-of-marriage-rampur-news-c-282-1-smbd1027-162565-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज
Thu, 22 Jan 2026 01:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
युवक समेत पिता, मां और दादी भी नामजद
संवाद न्यूज एजेंसी
मिलक। क्षेत्र की एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक आयान, उसके पिता हफीज, चाचा सगीर, मां सलीम जहां और दादी सम्मो के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
युवती ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी पहचान आयान नाम के युवक से हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। आरोप है कि 17 जुलाई 2025 को युवक ने शादी का झांसा देकर उसे इंस्टाग्राम पर संदेश भेजा और घर बुलाया। मना करने पर युवक उसके घर के बाहर आकर खड़ा हो गया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा। डर के कारण वह उसके घर चली गई।
आरोप है कि वहां युवक ने उसे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया, जबकि उसकी दादी ने कमरे को बाहर से ताला लगा दिया। पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर युवक के चाचा ने ताला खोल दिया। अगले दिन पीड़िता ने घर पहुंचकर पूरी घटना अपनी मां को बताई। इसके बाद जब वह अपनी मां के साथ आरोपी के घर गई तो गांव के लोगों ने यह कहकर समझौता करा दिया कि आरोपी अभी नाबालिग है और एक जनवरी को बालिग होने के बाद उसका निकाह पीड़िता से करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
पीड़िता का आरोप है कि समय सीमा पूरी होने के बाद 17 जनवरी को जब वह अपनी मां के साथ दोबारा आरोपी के घर गई तो आरोपी के पिता हफीज ने गाली-गलौज करते हुए अपशब्द कहे, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही निकाह से साफ इन्कार कर दिया।