Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   नूरबानो समेत 137 कांग्रेसी गिरफ्तार

नूरबानो समेत 137 कांग्रेसी गिरफ्तार

Sun, 27 Jul 2014 05:31 AM IST
Rampur
Rampur Updated Sun, 27 Jul 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। कांठ में प्रस्तावित शांति मार्च निकालने के लिए कूच कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने दफ्तर से निकलने के बाद ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाया गया। करीब तीन घंटे बाद निजी मुचलकों पर छोड़ दिया गया। कांग्रेसियों का दावा है कि करीब तीन सौ कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी, जबकि पुलिस का कहना था कि 137 कार्यकर्ता गिरफ्तार किए गए थे।
विज्ञापन

कांग्रेस ने शनिवार को कांठ में शांति मार्च निकाले जाने की घोषणा की थी, लेकिन मुरादाबाद प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। कांग्रेसियों को जहां-तहां रोकने की तैयारी थी। कांग्रेसी भी कांठ कूच करने पर अड़े हुए थे। प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक कार्यकर्ता पार्टी के जिला दफ्तर पर एकत्र हुए। यहां से पूर्व सांसद बेगम नूरबानो के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। जुलूस नवाब गेट होता हुआ जब गांधी समाधि पर पहुंचा, तो कांग्रेसियों को पुलिस ने रोक लिया। कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया। करीब तीन घंटे के बाद पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कि ए गए कांग्रेसियों को निजी मुचलके पर रिहा कर दिया। विधायक संजय कपूर, जिलाध्यक्ष दिलबाग सिंह, मुतीउर्रहमान खां बब्लू, डा. तनवीर अहमद, शहर अध्यक्ष मामून शाह, महेंद्र सक्सेना, नसीर शाह, बलजीत सिंह बिट्टू, धर्मेंद्र देव गुप्ता, महेंद्र यदुवंशी, एसके अग्रवाल, नजमी वकार, गुरुचरण सिंह, आमिर मियां, फैसल, नुसरत बेग, ताहिर खां, सिफत अली खां, नोमान खां आदि मौजूद थे। कांग्रेसियों ने दावा किया कि तीन सौ से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed