फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सैदनगर के दो गांवों में लूट

सैदनगर के दो गांवों में लूट

Tue, 04 Feb 2014 02:57 PM IST
Rampur
Rampur Updated Tue, 04 Feb 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
सैदनगर। सैदनगर चौकी क्षेत्र में सात-आठ नकाबपोश बदमाशों ने दो गांवों में धावा बोला। बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाक र एक लाख की लूटपाट की। दूसरे गांव में बदमाशों ने गृह स्वामी को बंधक बनाकर भैंसें खोल लीं, लेकिन जाग होने पर भैंसों को छोड़कर भाग खड़े हुए। तहरीर पुलिस को दी गई है ,लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

सैदनगर चौकी क्षेत्र के गांगननगला गांव में बदमाशों ने रविवार तड़के टेलर महफूज के घर पर धावा बोला। बदमाशों ने घर में घुसते ही महफूज के भाई महबूब को गन प्वाइंट पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने दूसरे कमरे में सो रहीं महबूब की बहनों को भी गन प्वाइंट पर ले लिया और लूटपाट शुरू कर दी। बदमाश इस दौरान घर में रखे जेवरात और दस हजार रुपये की नगदी समेट ले गए। बदमाशों ने महिलाओं के कानों के कुंडल खींच लिए। विरोध करने पर महबूब की पिटाई भी कर दी। लूटपाट के बाद बदमाश यहां से धमकाते हुए निकल गए। इसके बाद बदमाशों नसीमगंज गांव में धावा बोला। यहां बदमाशों ने भूरा खां के घर में घुसकर लूटपाट शुरू की। बदमाशों ने तबेले में बंधी भैंसें खोल लिए। इस बीच आहट होने पर गृह स्वामी भूरा जाग गया। बदमाशों ने उसे तमंचा दिखाकर धमकाना शुरू क र दिया। बदमाशों ने उसकी जेब से रुपये निकाल लिए। आहट होने पर ग्रामीण जाग गए, जिसके बाद बदमाश वहां से धमकाते हुए फरार हो गए। घटना की जानकारी रविवार सुबह सैदनगर पुलिस चौकी को दी गई, लेकिन पुलिस ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मौका मुआयना करना तक उचित नहीं समझा। घटना के बाद गांवों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed