{"_id":"47-25084","slug":"Rampur-25084-47","type":"story","status":"publish","title_hn":" भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सीख लें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र से सीख लें
Rampur
Updated Fri, 18 Oct 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफनी/स्वार/टांडा। रामलीलाओं का मंचन भगवान श्री राम के जीवन चरित्र से सीख लेने का है। इसे मनोरंजन का साधन नहीं समझ लेना चाहिए। कुछ इसी तरह का संदेश देते हुए सैफनी, स्वार के धनौरी और टांडा के लांबाखेड़ा में भी रामलीलाओं का मंचन शुरू हुआ।
सैफनी में बुधवार देर शाम कसबे में श्री सनातन धर्म आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित चौदह दिवसीय रामलीला मंचन का उद्घाटन भाजपा के जिला उपाध्यक्ष हंसराज उर्फ पप्पू ने फीता काटकर किया। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष भटनागर, क पिल आर्य, संजीव कुमार रावत, श्याम कुमार शर्मा, रामसिंह यादव, विवेक वशिष्ठ, रामकिशोर व सुरेंद्र मोहन शर्मा आदि ने भी विचार व्यक्त किए। प्रोग्राम में रामलीला कमेटी, प्रबंधक अमर सिंह जोशी, कार्यवाहक चौकी प्रभारी इरफान अली, मनोज जोशी, मुके श गुप्ता, रामाधार गुप्ता, गंभीर सिंह, संजय सिंह व लोकेश जोशी आदि मौजूद रहे। बाद में गणेश पूजन से रामलीला प्रारंभ हुई। कलाकारों ने प्रथम दिन नारद मोह प्रसंग का मनमोहक मंचन किया गया। रामलीला मंचन 29 अक्तूबर तक चलेगा।
स्वार में नगर से सटे गांव धनौरी में बुधवार को देर शाम श्री सनातन धर्म रामलीला का मंचन का भाजपा नेत्री लक्ष्मी सैनी ने पूजा अर्चना कर फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि रामलीला को मनोरंजन का साधन नहीं समझना चाहिए ओर उससे सीख लेनी चाहिए। इस अवसर पर पन्ना राम सैनी, ओमपाल बाबू, संजय कुमार सिंह, ओमप्रकाश राणा, सूर्य प्रकाश मौर्य, सत्यप्रकाश मौर्य, कमल सिंह, संतोष, डोरी लाल, राममोहन, चंद्रपाल, अर्जुन मौर्य सहित युवा दल कमेटी सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
टांडा के लांबाखेड़ा में श्री सनातन धर्म रामलीला कमेटी के तत्वावधान में बुधवार की रात स्कूल के मैदान में रामलीला मंचन का फीता काटकर और गणेश पूजन कर आनंद कुमार सक्सेना और महाराजा प्रथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज के प्रबंधक सुरेश सिंह चौहान ने उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने भगवान श्रीराम के संदेश को जीवन में उतारने का आह्वान किया। सुरेश सिंह चौहान, कमेटी अध्यक्ष गंगा सिंह चौहान, संतोष कुमार वर्मा, ध्रुवपाल सिंह चौहान, बाबूराम जोशी, विवेक गुप्ता, अतुल कुमार गुप्ता, जयप्रकाश, कुंदन सिंह, शोबरन प्रधान, रामगुलाम सैनी, अनिल गुप्ता, डा. योगेश कुमार आदि थे।
रामलीला मंच से मोदी का बखान
सैफनी (ब्यूरो)। कसबे में बुधवार की रात हुए रामलीला मंचन के उद्घाटन समारोह में कुछ भाजपाई वक्ता रामलीला के महत्व पर प्रकाश डालने के अलावा नरेंद्र मोदी का गुणगान करना भी नहीं भूले। बताते हैं कि रामपुर से आए कार्यक्रम के विशेष अतिथि भाजपा नेता कपिल आर्य रामलीला का महत्व पर प्रकाश डालते-डालते अचानक भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी तक जा पहुंचे। जिसमें उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम चंद्र जी ने जिस प्रकार लोगों को रावण व राक्षसों के अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। ठीक इसी तरह मोदी भी देश के प्रधानमंत्री बनने के बाद मुल्क को भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे।