फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सिविल लाइंस में युवतियों के साथ छेड़छाड़

सिविल लाइंस में युवतियों के साथ छेड़छाड़

Mon, 07 Oct 2013 05:40 AM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 07 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सड़क पर जा रही दो युवतियों के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की। आसपास के लोगों ने युवक की धुनाई कर दी। बाद युवक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेेत्र निवासी दो सहेलियां शनिवार की रात को राधा रोड पर जा रहीं थीं। इसी बीच एक युवक ने दोनों सहेलियों के संग छेड़छाड़ कर दी, जिस पर दोनों सहेलियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने युवक को दबोच लिया और फिर जमकर पिटाई की। युवक किसी तरह से अपनी जान बचाकर वहां से भाग गया। हंगामा होता देखकर पुलिस भी पहुंची। लेकिन पुलिस केआने तक युवक मौके से फरार हो चुका था। सिविल लाइंस पुलिस ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन



स्वार में आंगनबाड़ी सहायिका से छेड़छाड़
स्वार(ब्यूरो)। सेंटर पर जा रही आंगनबाड़ी सहायिका से ग्रामीण ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की है।
क्षेत्र के एक गांव की आंगनबाड़ी सहायिका ने रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है है कि शनिवार को वह आंगनबाड़ी केंद्र जा रही थी। इस दौरान गांव के एक व्यक्ति ने उससे छेड़छाड़ की। आरोप है कि शिकायत करने पर ग्रामीण ने आंगनबाड़ी सहायिका और उसके पति के साथ मारपीट की। पुलिस ने आंगनबाड़ी सहायिका की तहरीर पर ग्रामीण के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में दबिश दी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग सका। कोतवाल धर्मेश शाही ने बताया कि छेड़छाड़ करने वाले को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती से छींटाकशी करने पर दो हिरासत में
मिलक (ब्यूरो)। राह चलती एक युवती से छींटाकशी को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवती परिवार की महिला के साथ गुजर रही थी। इस बीच गांव के ही एक युवक ने युवती से छेड़खानी कर दी। जिसका विरोध करने कोलेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसको लेकर मामला तूल पकड़ने पर हंगामा हो गया। समझौते को पंचायत का भी दौर चला, लेकिन मामला नहीं निपटा। दो दिन तक चली कवायद पर झटका लगने पर हरकत में आई पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed