फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   कोसी पुल जल्द शुरू होने के बने आसार

कोसी पुल जल्द शुरू होने के बने आसार

Fri, 05 Jul 2013 05:31 AM IST
Rampur
Rampur Updated Fri, 05 Jul 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। अब जल्द ही कोसी पुल से गुजरते समय होने वाले हादसों से लोगों को राहत मिल जाएगी। एनएचएआई ने पुराने पुल की बगल में बने नए पुल तक जाने के लिए एप्रोच रोड निर्माण शुरू कर दिया है। ट्रांसमिशन कारपोरेशन का टावर हटते ही पुल जाने के मार्ग पर सड़क बना दी जाएगी।
विज्ञापन

जर्जर हो चुके पुराना कोसी पुल से गुजरने वालों को हर वक्त हादसे की आशंका सताती रहती है। एनएचएआई छोटी-मोटी मरम्मत कर किसी तरह से इस पुल को यातायात के लायक बनाए रखने की कोशिश में जुटा रहता है। किसी भी हादसे से बचाव के लिएएनएचएआई ने पुल के पुनुरुद्धार की आवश्यक्ता जताई है। लेकिन यातायात रोकना संभव नहीं है। जबकि पुराने पुल की बगल में एनएचएआई मुरादाबाद-बरेली फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत एक पुल बना चुकी है, लेकिन ट्रांसमिशन कारपोरेशन के टावर की वजह से इस पुल की एप्रोच रोड करीब आठ माह से बनने के इंतजार में है। ट्रांसमिशन कारपोरेशन द्वारा टॉवर को शिफ्ट करने के लिए बेस बनाना शुरू करते ही एनएचएआई ने भी एप्रोच रोड तैयार करने की कवायद तेज कर दी है। पुल तक पहुंचने के लिए मुरादाबाद और रामपुर साइड में एनएचएआई ने मिट्टी डलवानी शुरू कर दी है। टावर के शिफ्ट होते ही इस स्थान पर सड़क बिछने का काम शुरू हो जाएगा। एनएचएआई अफसरों के अनुसार यह पुल शुरू होते ही पुराने पुल से यातायात रोक कर उसका पुनुरुद्धार किया जाएगा। कुछ ही समय में दोनों पुल तैयार हो जाने से यातायात सुविधाजनक हो जाएगा और जाम की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed