फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   आठवीं तक के बच्चों को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं

आठवीं तक के बच्चों को मिलेंगी बेहतर खेल सुविधाएं

Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
Rampur
Rampur Updated Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रामपुर। प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए अब बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसके लिए स्कूलों में खेल सामान के लिए आठ हजार रुपये दिए जाएंगे और प्रशिक्षण के लिए हर स्कूल में अंशकालिक खेल प्रशिक्षक रखे जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रदेश के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेल सुविधाओं का टोटा है। खेल सुविधाएं नहीं मिल पाने की वजह से तमाम प्रतिभाएं आगे बढ़ने से पहले ही दम तोड़ जाती हैं। स्कूलों में खेल की स्थिति यह है कि तमाम स्कूलों में न तो खेलकूद का सामान उपलब्ध है और न ही खेल को सिखाने वाले प्रशिक्षक। लेकिन अब स्कूलों में खेलों की बदतर स्थिति पर सरकार गंभीर हो गई है। प्रदेश सरकार ने खेल मंत्रालय की मदद से प्रदेश के उच्च प्राथमिक स्कूलों में खेल की स्थिति सुधारने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने प्रदेश के खासतौर से उच्च प्राथमिक स्कूलों में खेल सुविधाएं मुहैया कराने की व्यवस्था करने के लिए प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव को पत्र लिखा है। इसके तहत प्रदेश के सभी उच्च प्राथमिक विद्यालयों में खेल सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रति स्कूल आठ हजार रुपये देने का फैसला किया गया है। साथ ही अंशकालिक खेल प्रशिक्षक रखने का भी फैसला लिया गया है। सर्व शिक्षा अभियान के तहत इस कार्यक्रम को चलाया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक यह आदेश जल्द ही प्रदेश के स्कूलों में लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed