{"_id":"5c212f0dbdec2256b86d6c1f","slug":"91545678605-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे ट्रायल रन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेंगे ट्रायल रन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। केंद्रीय कैबिनेट मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी पनवड़िया ओवरब्रिज पर ट्रायल रन मंगलवार को करेंगे। इसको लेकर जिलाधिकारी रेलवे अफसरों के साथ ही पुल का जायजा लिया।
जिलाधिकारी महेन्द्र बहादुर सिंह सोमवार देर राम पनवड़िया ओवर ब्रिज पर पहुंच गए। निरीक्षण किया तथा अब तक हुए निर्माण कार्यो का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि कल रेलवे क्रासिंग पर नवनिर्मित ओवर ब्रिज पर ट्रायल रन केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी जी द्वारा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने रेलवे के अधिकारियों से ट्रायल रन के बाद रेलवे गेट के खुले होने और पैदल मार्ग के आवागमन के लिए पथ मार्ग के बारे में पूछताछ की, जिस पर रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे गेट अभी खुला रहेगा, क्योंकि इसमें आगामी कुछ दिनों में इसके शेष कार्य व पैदल पथ मार्ग पूर्ण कर लिये जाएंगे। कार्य पूर्ण होने उपरान्त ही रेलवे गेट को पूर्णतया बन्द कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि शेष कार्य अतिशीघ्र ही पूर्ण करा लें, तत्पश्चात ही विभागीय स्तर पर रेलवे को एनओसी जारी की जाएगी।