{"_id":"5be9d445bdec2269c23662d9","slug":"91542050885-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ महापर्व: पूरे दिन उपवास के साथ खरना रस्म हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ महापर्व: पूरे दिन उपवास के साथ खरना रस्म हुई
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। रविवार शाम को नहाय खाय परंपरा के साथ शुरू हुए छठ पूजन में सोमवार को श्रद्धालुओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। इसके बाद देर शाम खरना रस्म के साथ पूजन किया गया। रविवार शाम को नहाय-खाय रस्म के साथ ही नगर छठ महापर्व के रंगों में डूबना शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने रविवार शाम पूजन किया और इसके बाद सोमवार को पूरे दिन निर्जला उपवास रखा गया। शाम को खरना की रस्म में गुड़ और चावल से बना भोजन किया गया। रात में गुड़ की खीर खाई और इसके बाद जल ग्रहण किया। मंगलवार को श्रद्धालु छठ महापर्व में पूरे दिन उपवास रखकर शाम को डूबते सूरज को अर्घ्य देंगे। नगर में रजा टैक्सटाइल कालोनी, कृष्णा विहार स्थित मंदिर, लोहिया पार्क आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ पूजा को जुटे। श्रद्धालुओं ने कोसी नदी में भी स्नान किया। वहीं सामूहिक पूजा स्थलों पर भी स्नान के लिए अस्थायी तालाब बनाए गए हैं। छठ महापर्व के साथ ही नगर में गन्ना, सिंघाड़ा, नारियल, गंगाफल आदि की भी बिक्री बढ़ गई है। श्रद्धालु छठ महापर्व पूजन में बुधवार को उगते सूरज को अर्घ्य देकर पूजन किया जाएगा। उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ ही श्रद्धालु उपवास पूर्ण कर छठ पूजन का समापन करेंगे।