{"_id":"59e799aa4f1c1bd9798b73e9","slug":"91508350378-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर पालिका से 11 हजार फर्जी वोट काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर पालिका से 11 हजार फर्जी वोट काटे
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर पालिका से 11 हजार फर्जी वोट काटे
रामपुर। रामपुर नगर पालिका की वोटर लिस्ट में 11 हजार वोटरों के फर्जी नाम काट दिए गए हैं। इस तरह अब रामपुर पालिका की वोटर लिस्ट में 2.56 लाख वोटर रह गए हैं। भाजपा नेता की फर्जी नाम शामिल करने का खुलासा करने के बाद इन नामों को काटा गया है।
रामपुर नगर पालिका की वोटर लिस्ट में बड़े पैमाने पर फर्जी वोटर शामिल किए गए थे। वोटर लिस्ट में एक दो नहीं बल्कि 11 हजार से ज्यादा फर्जी नामों को शामिल किया गया था। पिछले दिनों हुए पुनरीक्षण के बाद मतदाता सूचियों का अनंतिम प्रकाशन किया गया, लेकिन इसके बाद यह बात सामने आई कि पुरानी वोटर लिस्ट में 11 हजार से ज्यादा फर्जी नाम शामिल थे। इस मामले की शिकायत गत दिवस भाजपा नेता भारत भूषण गुप्ता ने जिलाधिकारी से की थी। इस मामले में एसडीएम सदर को इस मामले की जांच सौंपी गई। जब इस मामले की जांच हुई तो यह बात सामने आई कि वोटर लिस्ट में 11 हजार वोटर फर्जी शामिल हुए थे। इसका खुलासा होने के बाद 11 हजार वोटरों के नाम मतदाता सूचियों से काट दिए। 11 हजार वोटरों के नाम कटने के बाद अब रामपुर नगर पालिका में 2.56 लाख वोटर रह गए हैं। पहले यह संख्या 2.67 लाख थी।
वोटर लिस्ट को सॉफ्टवेयर निकाला गया, तो सॉफ्टवेयर ने 5600 से ज्यादा नाम एक ही लिस्ट में दो से तीन स्थानों पर पाए गए। साथ ही 4600 वोटरों के नाम पर बीएलओ ने आपत्ति जताई थी, जिसके बाद कुल 11 हजार वोटरों के नाम काट दिए गए। अब इसी मतदाता सूची से ही मतदान होगा। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह, एसडीएम सदर
वोटर लिस्टों का अंतिम प्रकाशन, तहसील में देखी जा सकेंगी सूचियां
रामपुर। निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। चुनाव आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के मुताबिक वोटर लिस्टों का प्रकाशन कर दिया गया है। इन मतदाता सूचियों को देखने के लिए एसडीएम, जिला निर्वाचन कार्यालय, नगर निकायों के दफ्तरों में इस सूची को देखा जा सकता है। सहायक निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार के मुताबिक मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है।
केमरी की सीट पिछड़ा वर्ग महिला करने पर आपत्ति
रामपुर। केमरी की सीट पिछड़ा वर्ग महिला घोषित किए जाने पर केमरी निवासी अंसार अहमद ने आपत्ति जताते हुए निदेशक से शिकायत की है। साथ ही इस मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है। दूसरी ओर टांडा थाना क्षेत्र के मसजिद कोहना निवासी अफसर अली ने वोटर लिस्ट से उनका नाम गायब कर देने की शिकायत चुनाव आयुक्त से की है। कहा कि बीएलओ ने वोटर लिस्ट से नाम गायब कर दिया।