फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   परफोर्मेंस ग्रांट के लिए 9 ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन

परफोर्मेंस ग्रांट के लिए 9 ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन

Wed, 12 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
परफोर्मेंस ग्रांट के लिए 9 ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन
रामपुर। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए अतिरिक्त धनराशि के रूप में परफोर्मेंस ग्रांट के लिए सिर्फ 9 ग्राम पंचायतों ने ही आवेदन किया है। आवेदनों की संख्या कम होने के कारण शासन ने आवेदन के लिए एक बार फिर समय अवधि बढ़ा दी है। जिसके बाद परफोर्मेंस ग्रांट के लिए 15 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से सभी मानकों को पूरा करने वाली ग्राम पंचायतों को परफोर्मेंस ग्रांट के रूप में 12 वें वित्त से एक अतिरिक्त किस्त जारी की जाती है। प्रदेश में यह किस्त पिछले चार साल से जारी नहीं की गई है। लेकिन, अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में शासन ने तीन साल की परफार्मेंस ग्रांट जारी करने का निर्णय लिया। इसके बाद ग्राम प्रधान व सचिवों से साल 2014-15, 2015-16 और 2016-17 की परफोर्मेंस ग्रांट के लिए आवेदन मांगे गए। जिले में सोमवार शाम तक 9 ग्राम पंचायतों ने ही इसके लिए आवेदन किया है। हालांकि आवेदनों की संख्या काफी कम देखते हुए शासन ने आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर से बढ़ाकर 15 सितंबर कर दी है।
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों ने किया आवेदन
शाहबाद ब्लाक से पटवाई, ढकिया, बड़ा गांव और बलुपुरा, मिलक ब्लाक से धमोरा, रहसेना और पुरेनिया जदीद, स्वार से अलीनगर जागीर और रायपुर ने आवेदन किया है। बिलासपुर, चमरौआ और सैदनगर ब्लाक से किसी भी ग्राम पंचायत ने आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed