फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   धान खरीद में बिचौलियों से बचना है तो कराएं पंजीकरण

धान खरीद में बिचौलियों से बचना है तो कराएं पंजीकरण

Fri, 10 Aug 2018 12:46 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
धान खरीद में बिचौलियों से बचना है तो कराएं पंजीकरण
रामपुर। धान किसानों को अगर बिचौलियों से बचना है तो वह खाद्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा लें। पंजीकरण सछ किसानों का दोहरा फायदा है, एक तो बिचौलियों को धान बेचने से बच जाएंगे दूसरा उनका धान तभी खरीदा जाएगा जब उनका पंजीकरण होगा। शासन ने धान क्रय के लिए पंजीकरण कराने के लिए 31 अगस्त अंतिम तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

खरीफ विपणन वर्ष 2018-19 में बिचौलियों का धान खरीद से पत्ता साफ करने और किसानों के धान की सुविधाजनक खरीद के लिए शासन ने धान खरीद शुरू होने से पहले ही किसानों का पंजीकरण शुरू कर दिया है। पंजीकरण कराने वाले किसानों का ही धान सरकारी क्रय केंद्रों पर लिया जाएगा। धान क्रय सत्र 1 अक्तूबर से शुरू होगा जबकि इसके लिए किसान 31 अगस्त तक खाद्य विभाग की वेबसाइट पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण स्वयं कंप्यूटर से या फिर जनसुविधा केंद्र या साइबर कैफे से किया जा सकता है।
विज्ञापन


पंजीकरण के लिए यह होगी आवश्यकता
-वेबसाइट पर पंजीकरण कराने के लिए किसान को राजस्व विभाग के भूलेख पोर्टल से लिंक किया जाएगा। इसके लिए किसान को पंजीकरण के समय खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की छायाप्रति की आवश्यकता होगी। इसमें किसानों को कुल रकबे और धान बोए गए रकबे की जानकारी भी देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
-इस बार सिर्फ पंजीकरण वाले किसानों का धान ही खरीदा जाएगा। जिससे बिचौलियों का धान न खरीदा जा सके, इससे बिचौलियों पर अंकुश लगेगा। साथ ही पंजीकरण से विभाग के पास यह सूचना भी होगी कि जिले में कितने किसानों ने कितने रकबे में धान की फसल लगाई है। -जेपी वर्मा, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed