फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मुसलमानों की लाशों पर सरकारें बनाने की कोशिश: आजम

मुसलमानों की लाशों पर सरकारें बनाने की कोशिश: आजम

Thu, 07 Dec 2017 08:21 PM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 08:21 PM IST
विज्ञापन
मुसलमानों की लाशों पर सरकारें बनाने की कोशिश: आजम
मुसलमानों की लाशों पर सरकारें बनाने की कोशिश : आजम
विज्ञापन


- राजस्थान में लवजेहाद के मामले पर बोले आजम
- चुनाव आयोग और मीडिया को कर लिया मुट्ठी में
- माननीय न्यायालय पर भी हो रही दबाव की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर।
सपा के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा है कि राजस्थान में लव जेहाद का प्रकरण गुजरात चुनाव के कारण उछाला जा रहा है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। भाजपा मुसलमानों की लाशों पर सरकारें बनाने की कोशिश कर रही है। चुनाव आयोग और मीडिया को मुट्ठी में कर लिया है, माननीय न्यायालय को भी दबाव में लेने की कोशिश हो रही है।

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने आजम खां की ओर से जारी बयान में कहा कि राजस्थान में लव जेहाद का प्रकरण उछाला जाना और फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर करके घटिया राजनीति की जा रही है, इसके पीछे सिर्फ गुजरात चुनाव में फतेह हासिल करने की नीति है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम है। आजम खां का कहना है कि यह घटिया हरकत है, मुसलमानों की लाशों पर सरकार बनाने की कोशिश है। इतनी घटिया राजनीति पहले कभी नहीं देखी। फासिस्ट ताकतों ने चुनाव आयोग और फिर मीडिया को मुट्ठी में कर लिया है। माननीय न्यायालय को भी दबाव में लेने की कोशिश की जा रही हैं। जब ऐसे सरकारें बन जाएंगी, लोग फायदा उठा लेंगे, लेकिन देशहित में नतीजे अच्छे नहीं होंगे। उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल का पक्ष लेते हुए कहा कि वह मुस्लिम पक्ष के वकील की हैसियत से कोर्ट में पक्ष रख रहे हैं, वह राजनेता की हैसियत से नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed