{"_id":"59ee22274f1c1bda538b8b14","slug":"81508778535-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नंद लाल और सिंघी ने भरा पर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नंद लाल और सिंघी ने भरा पर्चा
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर।
कांग्रेस प्रत्याशी नंद लाल ने सोमवार को रामपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन भरा। नामांकन में कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटाकर बाजार में शक्ति प्रदर्शन भी किया। बाजार में निकाली रैली में समर्थकों ने ढोल नगाड़ों की धुनों पर खूब नृत्य किया। प्रत्याशी नंद लाल करीब 12:30 बजे नामांकन भरने के लिए निर्वाचन अधिकारी कार्यालय रामपुर पहुंचे।
कांग्रेस पार्टी से टिकट न मिलने पर नाराज पूर्व बागवानी मंत्री सिंघी राम ने भी अपनी समर्थकों के साथ रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने भी निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन भरा। उन्होंने रैली निकालने के बाद जनसभा को संबोधित किया। नामांकन के बाद बाजार में रैली निकाली। यहां पर पहले से एकत्र कार्यकर्ताओं ने नारे लगाए। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह नंद लाल के नामांकन में पहुंचे। राजदरबार में उनका स्वागत किया गया। जनसभा में कांग्रेसी नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ भड़ास निकाली। कांग्रेस पार्टी की जनसभा के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष सतीश वर्मा, महासचिव जेएल डमालू, औद्योगिक विकास निगम हिमाचल प्रदेश अतुल शर्मा, अध्यक्ष नगर परिषद मीना कुमारी, उपाध्यक्ष नगर परिषद दीपक सूद, विशेषर लाल, कृष्ण गोपाल भारद्वाज, ब्लॉक समिति उपाध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर समेत विभिन्न जोनल अध्यक्ष, पंचायती राज जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।