फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   गांव पर पहाड़ी गिरने का खतरा बढ़ा

गांव पर पहाड़ी गिरने का खतरा बढ़ा

Tue, 08 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
गांव पर पहाड़ी गिरने का खतरा बढ़ा
रोहड़ू।
विज्ञापन

चिड़गांव तहसील के तांगणू के थईटवाडी गांव में भारी बारिश के बाद लोग खतरे के साये में जी रहे है। गांव को बचाने के लिए अभी तक सरकार की ओर से कुछ नहीं किया गया। गांव के ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिरने का खतरा, गांव के पीछे भूमि में दरारें और नीचे पहाड़ी में भूस्खलन हो रहा है।
थईटवाडी गांव में 30 जुलाई को भारी बारिश के बाद तीन घर खाली करने के साथ पूरे गांव को खतरा है। दस दिन बीतने के बाद भी इस गांव मेें खतरे से निपटने के लिए कोई पुख्ता प्रबंधन नहीं है। गांव को बचाने के लिए न तो सुरक्षा दीवार का काम शुरू किया गया और न ही अन्य कदम उठाया गया। 31 जुलाई को पंचायत के उप प्रधान हरिंद्र सिंह ने इसकी सूचना एसडीएम रोहड़ू को लिखित में दी थी। एसडीएम की ओर से तहसीलदार चिड़गांव को मौके पर जायजा लेने के निर्देश दिए गए। तहसीलदार की ओर से मौके पर भेजी गई राजस्व विभाग की टीम ने रिपोर्ट बना तक तहसील तक पहुंचा दी है। उधर, तहसीलदार चिड़गांव एमआर कश्यप ने कहा कि फिल्ड रिपोर्ट से मिल चुकी है। इसे सरकार को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि गांव के लोग भूस्खलन को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार की मांग कर रहे है।
विज्ञापन


क्या कहती है राजस्व विभाग की रिपोर्ट
राजस्व विभाग की रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि तांगणू के थईटवाडी गांव के करीब 150 मीटर ऊपर पहाड़ी में दरारें पड़ी हैं। गांव के नीच बस स्टैंड के पास भूस्खलन हो रहा है। पहाड़ी से बडे़- बडे़ पत्थर लोगों के घरों के साथ गिर कर रुके हैं। पहाड़ी पर कायल आदि के कई पेड़ गिरने को तैयार है। इस खतरे के बाद गांव के तीन व्यक्ति सुरवा सिंह, बल बहादुर सिंह व तारा सिंह के घरों को खाली करवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने किया दौरा
रोहड़ू। विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने तांगणू गांव में घटना के दस दिन बाद थईटवाडी का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री के सामने उठाया जा रहा है, ताकि समय पर गांव को सुरक्षित बचाया जा सके। तांगणू के दौरे पर उनके साथ कांग्रेस मंडल रोहड़ू के उपाध्यक्ष ठाकुर सैन नेगी, पंचायत समिति सदस्य जय लाल खाची व उप प्रधान हरिंद्र सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed