{"_id":"57dee7f04f1c1b223aa828aa","slug":"8-police-constable-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़की महिलाएं, पथराव में आठ पुलिस कर्मी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़की महिलाएं, पथराव में आठ पुलिस कर्मी घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर रामपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पथराव के बाद पड़े पत्थर। अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धावनी हसनपुर गांव में रविवार की सुबह आठ बजे धर्मस्थल की चारदीवारी निर्माण का दूसरे समुदाय के विरोध करने पर बवाल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काम रुकवा कर वहां पूजा-पाठ कर रहीं महिलाओं को लाठी फटकार खदेड़ दिया। बदसलूकी का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने पुलिस वालों पर पथराव कर दिया। जिसमें आठ पुलिस कर्मी चोटिल हो गए। एक दरोगा ने खुद को घर में बंद कर अपनी जान बचाई। इसके बाद महिलाओं ने बिलासपुर-मिलक मार्ग पर जाम लगा दिया।
करीब दो घंटे तक हंगामा होता रहा। बवाल की सूचना पर कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। एसडीएम और सीओ की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। फिलहाल, घटनास्थल पर फोर्स तैनात कर दिया गया है। इस मामले में 13 नामजद समेत 50-55 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
मामला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धावनी हसनपुर का है। रविवार की सुबह कुछ लोगों ने गांव के बीच स्थित धर्मस्थल की चारदीवारी करानी शुरू कर दी। धर्मस्थल के बगल में मतलूब हुसैन का खाली प्लाट है, जिसमें कूड़ा करकट फेंका जाता है।
विज्ञापन
आरोप है कि मतलूब हुसैन की शिकायत पर दरोगा धीरेंद्र सिंह गंगवार के नेतृत्व में आठ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस कर्मियों ने निर्माण करने वालों को मारा-पीटा और वहां पर पूजा-पाठ कर रहीं महिलाओं को लाठी फटकार कर भगा दिया। इस पर भड़की महिलाएं लाठी-डंडे लेकर दोबारा पहुंच गईं, जीप में बैठे पुलिस वालों पर पथराव कर दिया। हेेड कांस्टेबिल मुनन खां समेत आठ कर्मी चोटिल हो गए। दरोगा धीरेंद्र सिंह ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचाई।
इसके बाद महिलाएं बिलासपुर-मिलक रोड पर सुबह करीब आठ बजे दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना देकर बैठ गईं। रोड जाम होते ही थाना प्रभारी रमेश कुमार सिंह, तहसीलदार, एसडीएम डीएस गुप्ता, सीओ नितिन कुमार सिंह व कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने रोड खाली कराकर दोनों पक्षों से वार्ता की। पूर्व ग्राम प्रधान शिवराज यादव की मौजूदगी में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।