{"_id":"5c40d5ecbdec224ca348fd9b","slug":"71547752940-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुमित शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने सुमित शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। यूथ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सुमित शर्मा निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उन्होंने गुरुवार को हुए चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार को 117 वोटों से पराजित किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राजीव कुमार लोघी ने मोहम्मद यासीन को 36 वोटों से पराजित किया। महासचिव के पद पर अब्दुल सबूर खां निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए।
यूथ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए गुरुवार को मतदान एवं मतगणना हुई। मतगणना के बाद निर्वाचित अधिकारी इशत्याक अली परिणाम की घोषणा की। अध्यक्ष के पद पर सुमित शर्मा विजयी घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राजीव कुमार ने जीत हासिल की। महासचिव के पद पर अब्दुल सबूर खां उर्फ शैजी खां निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष के रूप में मेहबूब अली, संयुक्त सचिव के पद पर सैय्यद अराफात और पुस्तकालय सचिव के पद पर मोहम्मद दानिश विजयी घोषित किए गए। परिणाम घोषित होने के बाद अधिवक्ताओं ने यूथ बार एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस मौके पर रिसालत अली, आफताब अहमद, मोहम्मद इस्लाम, सैय्यद आमिर मियां, दलजीत सिंह राणा और सुबहान अली सहित अन्य कई अधिवक्ता मौजूद रहे।