फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   मीटिंग में उठा कोसी पुल बनवाने का मुददा

मीटिंग में उठा कोसी पुल बनवाने का मुददा

Wed, 12 Sep 2018 01:06 AM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
मीटिंग में उठा कोसी पुल बनवाने का मुददा
सैदनगर। सैदनगर चौकी में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजन किया गया। जिसमे क्षेत्रके ताजिएदार और ग्राम प्रधानों ने इस बैठक में भाग लिया। लालपुर के प्रधान और संगठन के अध्यक्ष मोहम्मद हारुन ने कहा कि ब्रजपुरी गांव की कर्बला में खिरजपुर गांव से ताजिए आते हैं, लेकिन काफी समय से कोसी का पुल नहीं बना है। इस दौरान ताजिए निकालने में काफी परेशानी आती है। यहां पर वैकिल्प पुल की व्यवस्था होती चली आई है। मोहर्रम के कुछ ही दिन रह गए है। लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नहीं किया गया है। जिसको लेकर गांव के लोगों में काफी रोष है। इस मौके पर प्रधान संगठन के जिला संयोजक फरीद खां ने कहा कि बारिश से सड़को में गड्ढे हो गए है। जिससे लोगों का काफी दिक्कते आ रही है। थाना इंचार्ज ने कहा कि गांव में ताजिए निकलने वाले रास्तों को प्रधान ठीक करा दे। शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करे। नई पंरपरा नही डाले। प्रधान हारुन,अहमद हुसैन,गामा ,नवी अहमद, इ्फरान खान,रियासत हुसैन, नवील अहमद डा रामपाल,फरीद आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed