{"_id":"5be9d4dbbdec22694123d87e","slug":"61542051035-rampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोटबंदी के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
Updated Tue, 13 Nov 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रामपुर। नोटबंदी के दो साल पूरे होने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर विरोध जताया। कांग्रेसी कार्यकर्ता कार्यालय पर एकत्र हुए और इसके पहले केंद्र सरकार की अर्थी निकाली औरनारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का नोटबंदी को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। सोमवार को भी कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार की अर्थी निकालकर पुतला फूंका। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत सिंह बिट्टू ने कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी का फैसला अपने मंत्रियों और भाजपा की काली कमाई को सफेद करने के लिए लिया था। नोटबंदी कर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया। नोटबंदी के दौरान हुई मौतों पर सरकार ने कोई मुआवजा नहीं दिया। नोटबंदी से कई छोटे उद्योग बंद होने से बेरोजगारी बढ़ी। इस दौरान मामून शाह खां, नौमान खां, महेंद्र यदुवंशी, एसके अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, फैसल हसन, सिफत अली, अदील मियां, सुशील कश्यप, मणि कपूर, दिव्यांश सिंघल, रामगोपाल सैनी आदि मौजूद रहे।