फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   5292 teenagers taken vaccine

जिले में 5292 किशोरों ने वैक्सीन की डोज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
5292 teenagers taken vaccine
रामपुर। किशोरों में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जिलेभर के 60 हाईस्कूल और इंटर कालेेजों में विशेष शिविर लगाकर टीकाकरण किया गया। स्कूल-कालेजों में दिनभर टीकाकरण होता रहा। बृहस्पतिवार को स्कूलों के साथ ही स्वास्थ्य केंद्रों पर 5292 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई।
विज्ञापन

शासन के आदेश पर जिलेभर के कक्षा 10 तक के सभी स्कूल कालेजों को बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण 16 जनवरी तक बंद कर दिया था। वहीं किशोर-किशोरियों के टीकाकरण के लिए स्कूल कालेजों में ही शिविर लगाकर टीकाकरण कराने के निर्देश दिए थे। इसके मद्देनजर गुरुवार को जिलेभर के 60 स्कूल और कालेजों में सुबह10 बजे से टीकाकरण शुुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग से आई 62 टीमों ने इन शिविरों में छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया। टीका लगवाने के लिए कई स्कूलों में छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। छात्र-छात्राएं काफी देर तक अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे। शाम करीब छह बजे तक स्कूल-कालेजों में टीकाकरण होता रहा। जिला विद्यालय निरीक्षण मुनेश कुमार ने बताया कि पहले दिन छात्र-छात्राओं में टीकाकरण को लेकर उत्साह रहा। सभी जगहों पर स्कूल कालेज खोले गए। शुक्रवार को भी जिलेभर के 60 स्कूल कालेजों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें टीकाकरण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed