फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   बिलासपुर के किसानों की सिंचाई की समस्या होगी दूर, 1

बिलासपुर के किसानों की सिंचाई की समस्या होगी दूर, 1

Fri, 09 Nov 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर के किसानों की सिंचाई की समस्या होगी दूर, 1

विज्ञापन
रामपुर। बिलासपुर के किसानों की सिंचाई की समस्या दूर होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की ओर से 18 राजकीय नलकूपों का निर्माण किया जाएगा, जिनकी क्षमता करीब एक क्यूसेक होगी। इस बावत शासन ने निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्माण के लिए करीब ढाई करोड़ रुपये भी जारी कर दिए गए हैं।

प्रदेश सरकार की ओर से किसानों की समस्या को दूर करने के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए राजकीय नलकूपों के निर्माण के साथ ही किसानों को नलकूपों के कनेक्शन भी दिए जा रहे हैं। डार्क जोन में भी नलकूप जारी किए जा रहे हैं। ऐसे में जिले की सिंचाई की समस्या को देखते हुए सरकार ने कवायद शुुुरु कर दी है। शासन ने बिलासपुर क्षेत्र में सिंचाई की कई परियोजनाओं को मंजूरी दी है। 18 राजकीय नलकूप बनाए जाएंगे। इस पर करीब 5.33 करोड़ रुपये खर्च होंगे। शासन ने नलकूपों के निर्माण के लिए 2.60 करोड़ रुपये भी जारी कर दिए हैं। इन नलकूपों की क्षमता करीब एक क्यूूसेक होगी, जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। उप सचिव उमेश चन्द्र के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed