फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   तीन वाहनों के चालान, स्टीरियो जब्त

तीन वाहनों के चालान, स्टीरियो जब्त

Wed, 18 Oct 2017 10:54 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
तीन वाहनों के चालान, स्टीरियो जब्त
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

रामपुर और आसपास के क्षेत्रों में ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन मालिकों की अब खैर नहीं। परिवहन विभाग ने नियमों को ताक पर रखने वाले चालकों के खिलाफ मंगलवार देर शाम को कार्रवाई की। इसके चलते क्षेत्र के चालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की कार्रवाई के बाद अब क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने की आस जगी है।
बिना पंजीकरण व लाइसेंस के वाहन चलाना, ध्वनि प्रदूषण, प्रेशर हॉर्न और मोटर वाहन नियमों को तोड़ने वाले चालकों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा शहर में निजी शिक्षण संस्थानों के वाहनों पर भी विभाग की पैनी नजर है। आरटीओ की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को नोगली-तकलेच मार्ग पर विभाग की टीम ने नाका लगाया। इस दौरान यहां से गुजरने वाले करीब 12 वाहनों की जांच की। इस दौरान तीन वाहनों के चालान, एक निजी बस का प्रेशर हॉर्न, चालकों-परिचालकों की वर्दी न होने पर चालान किया। इसके साथ ही बस में लगा स्टीरियो भी विभाग ने जब्त किया। इसके अलावा एक निजी शिक्षण संस्थान की बिना परमिट और ओवरलोडिंग बस पर भी कार्रवाई हुई। टीम ने एक ओवलोडिंग कैंपर पर भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

आरटीओ रामपुर कृष्णा नेगी ने बताया कि मोटर वाहन अधिनियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विभाग कड़ी कार्रवाई कर रहा है। नियमों को दरकिनार करने वाले चालकों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विभाग समय-समय पर चालकों को जागरूक कर नियमों की पालना करने का आह्वान कर रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed