फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   अब्दुल्ला ने खारिज किए आरोप, कहा मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन

अब्दुल्ला ने खारिज किए आरोप, कहा मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन

Wed, 09 Aug 2017 01:00 AM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
अब्दुल्ला ने खारिज  किए आरोप, कहा मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन
चुनाव आयोग के सवालों का जवाब नहीं दे सके सपा विधायक
विज्ञापन

रामपुर। दो पैन कार्ड रखने के आरोप से घिरे स्वार टांडा के सपा विधायक अब्दुल्ला आजम ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से नकारते हुए साफ कह दिया है कि उम्र विवाद का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है इसलिए इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की जा सकती। अब्दुल्ला का जवाब आने के बाद फिलहाल अफसर इस जवाब का आंकलन कर रहे हैं। फिलहाल प्रशासन जल्द ही इस मामले की रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजेगा।

सपा विधायक अब्दुल्ला आजम कम उम्र में विधायक बनने के आरोप से घिरे हुए हैं। इसी मुद्दे को लेकर पिछले दिनों इंडियन इंड्र्स्ट्रीज एसो सिएशन के चेयरमैन आकाश सक्सेना ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि अब्दुल्ला आजम के पास दो पैन कार्ड हैं जो कि पूरी तरह गलत है। दो पैन कार्ड अलग-अलग तरीके से बनाए गए हैं। चुनाव आयोग ने इस आरोप की जांच के आदेश जिलाधिकारी रामपुर को दिए थे। डीएम ने इस प्रकरण की जांच उप जिला निर्वाचन अधिकारी को सौंप दी थी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस मामले में सपा विधायक अब्दु्ल्ला आजम, तत्कालीन आरओ एवं एसडीएम स्वार गजेंद्र सिंह व शिकायकर्ता को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा था। मंगलवार को आखिरकार इस प्रकरण की जांच पूरी कर ली गई। सभी पक्षों की ओर से जवाब दाखिल कर दिए गए। अब्दुल्ला आजम ने सीलबंद लिफाफे में अपना जवाब दाखिल किया। इस जवाब को लेकर प्रशासन बेहद ही गोपनीयता बरत रहा था। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक अब्दुल्ला आजम ने जो जवाब दाखिल किया है उसके मुताबिक अब्दु्ल्ला ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से नाकार कर दिया है। सूत्रों का कहना है कि जवाब में यह कहा गया है कि जहां तक उनकी उम्र का सवाल है यह मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। अब्दुल्ला का जवाब आने के बाद प्रशासनिक अफसर उनके जवाब का बारीकी से अध्ययन करते हुए नजर आए। देर रात तक माथापच्ची चलती रही। फिलहाल अभी तक इस मामले की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जल्द ही यह रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed