फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   46people came from china

चीन से रामपुर आए 46 लोगों की जांच, नहीं मिले कोरोना के लक्ष्ण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
46people came from china
रामपुर। कोरोना वायरस के प्रकोप से चीन में सैकड़ों लोग मौत का शिकार हो चुके हैं और हजारों इसकी चपेट में है। इसको देखते हुए चीन की कई शहरों में आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। कोरोना वायरस चीन से होता हुआ दुनिया के कई देशों में पहुंच चुका है। इसके बीच स्वास्थ्य विभाग ने चीन से लौटकर वापस रामपुर आए 46 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया है। किसी में भी कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग इन सभी लोगों पर नजर रखे हुए है। सभी आवश्यक एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना वायरस को लेकर भारत सरकार भी अलर्ट जारी कर चुकी है। जिले में भी एहतियात बरतने के निर्देश है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली कि 31 दिसंबर 2019 से 29 जनवरी 2020 के बीच चीन के अलग-अलग जिलों से जो लोग वापस आए हैं, उसमें 46 रामपुर के हैं। ये दिल्ली और कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरकर रामपुर पहुंचे हैं। इनमें से कुछ वहां पढ़ाई करने गए थे, तो कुछ कारोबार के सिलसिले में। कुछ वहां घूमने के लिए गए थे। लेकिन इन 46 लोगों में से कोई भी कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित वुहान से नहीं आया है। सूचना मिलने के बाद डब्लूएचओ (विश्व स्वास्थ्य संगठन) और स्वास्थ्य विभाग की रैपिड रिस्पांस टीम ने सभी 46 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण में यह बात सामने आई है कि चीन से लौटकर आए किसी भी व्यक्ति में खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत जैसे कोई लक्षण नहीं हैं। टीम ने इन सभी 46 लोगों और उनके परिजनों को फेस मास्क वितरित कर दिया है। सभी लोगों को निर्देशित किया गया है कि हर वक्त मास्क लगाए रखें। एक ही कमरे के अंदर रहें। इन सभी लोगों से स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रतिदिन फोन पर बात कर अपडेट ले रही है। कोई भी लक्षण पाए जाने पर तत्काल सूचना देने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed