फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   सैफ के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

सैफ के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर

Wed, 18 Jul 2018 12:22 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
सैफ के हत्यारोपी पुलिस की पकड़ से दूर
रामपुर। आरा मशीन के मजदूर को पीटकर मार देने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों केखिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है,जिसकी वजह से परिवार के लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के पहाड़ी गेट स्थित कांशीराम कालोनी से जुड़ा हुआ है। कांशीराम कालोनी निवासी सैफ अली राजकीय पालिटेक्निक कालेज के निकट स्थित आरा मशीन में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले उसका विवाद किसी बात को लेकर आरा मशीन पर काम करने वाले कुछ युवकों से हो गया था,जिसके बाद सैफ को जमकर पीटा गया था। सैफ को गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल में भर्ती कराया था,लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे दिल्ली रेफर कर दिया। दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और फिर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस मामले में पहले तीन लोगों के खिलाफ गंभीर छोटे पहुंचाने का मुकदमा दर्ज किया गया था,लेकिन सैफ की मौत के बाद पुलिस ने इस मामले को गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस तरमीम कर लिया। पुलिस मंगलवार को भी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। हालांकि पुलिस ने इसको लेकर आरा मशीन समेत अन्य स्थानों पर दबिश भी दी। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष इंद्रेश सिंह ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धाराओं में मामला तरमीम कर लिया गया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed