फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   41.71 percent voting in rampur by election

रामपुर उपचुनाव में 41.71 फीसदी रहा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
41.71 percent voting in rampur by election
रामपुर। लोकसभा उपचुनाव में जिला प्रशासन की ओर से 41.71 फीसदी मतदान हुआ। सभी ईवीएम स्ट्रांग रूम में जमा होने और बूथवार डिटेल की फीडिंग के बाद मतदान का आंकड़ा भी बदल गया।
विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ने विधायक चुने जाने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने रामपुर संसदीय सीट पर उप-चुनाव का एलान कर दिया। इसके तहत बृहस्पतिवार को मतदान हुआ। जिले में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिसमें भाजपा ने घनश्याम सिंह लोधी, जबकि सपा ने आजम खां के करीबी आसिम राजा को प्रत्याशी बनाया। इसके अतिरिक्त संयुक्त समाजवादी दल के प्रत्याशी हरिप्रकाश आर्य, निर्दलीय प्रत्याशी कपिल, इम्तियाज उर्र रहमान खां और शिवप्रसाद भी चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

जिसके लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। प्रशासन की ओर से तब 41.01 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया गया था। हालांकि, प्रशासन की तरफ से यह भी जानकारी दी गई थी कि ये फाइनल आंकड़ा नहीं है और इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। जिसके तहत शुक्रवार को प्रशासन के स्तर पर फाइनल मतदान का आंकड़ा जारी कर दिया गया। इसके तहत जिले में 41.71 फीसदी मतदान हुआ है। जिसमें मतदान के मामले में बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र सबसे आगे रहा है। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में 46.13 फीसदी वोट पड़े हैं। दूसरे नंबर मिलक विधानसभा क्षेत्र रहा, जहां 44.44 प्रतिशत, चमरौआ विधानसभा क्षेत्र 44.24 प्रतिशत, स्वार विधानसभा क्षेत्र में 42.29 प्रतिशत और रामपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में 31.45 प्रतिशत मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed