{"_id":"684f244782e74ed99805f376","slug":"396-youths-of-rampur-will-wear-police-uniform-got-appointment-letters-rampur-news-c-282-1-rmp1001-147614-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर के 396 युवा पहनेंगे पुलिस \nकी वर्दी, मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर के 396 युवा पहनेंगे पुलिस की वर्दी, मिले नियुक्ति पत्र
Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पुलिस भर्ती परीक्षा में सफल हुए जिले के 396 अभ्यर्थियों को रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र सौंपे गए। कार्यक्रम का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिये प्रसारण किया गया। टांडा के 135 युवकों को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं।
पुलिस भर्ती परीक्षा के तहत प्रदेश में आरक्षी के साठ हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया हुई थी। यह प्रक्रिया अब पूरी हो गई है। भर्ती प्रक्रिया में रामपुर के 396 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को रविवार को लखनऊ में हुए कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके लिए पुलिस लाइन में लखनऊ से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।
एसपी विद्या सागर मिश्र ने पुलिस लाइन में पहुंचकर इस कार्यक्रम को देखा। इस दौरान सीओ स्वार, सीओ टांडा, सीओ शाहबाद व प्रशिक्षणाधीन पुलिस उपाधीक्षक भी मौजूद रहे । एसपी ने बताया कि रामपुर के सभी 396 चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ में नियुक्ति पत्र मिल गए हैं।
विज्ञापन
अब प्रशिक्षण शुरू होगा। इसके बाद उनकी तैनाती की जाएगी। वहीं टांडा क्षेत्र के भी 154 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। कोतवाली क्षेत्र से कुल 154 युवक-युवतियों को इस भर्ती कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है। संवाद