{"_id":"6266edb8b7cbab7e174a31fb","slug":"38-persons-donated-blood-in-camp-rampur-news-mbd425959927","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में 38 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में 38 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। वीर खालसा सेवा समिति की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 401 वें प्रकाशोत्सव को समर्पित रक्तदान शिविर बिलासपुर क्षेत्र के अनवरिया फार्म स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में लगाया गया। जिसमें 38 लोगों ने रक्तदान किया।
रविवार को लगाए गए रक्तदान शिविर में वीर खालसा सेवा समिति जिला अध्यक्ष अवतार सिंह ने कहा कि रामपुर जिले में किसी भी हालत में खून की कमी नहीं होने दी जाएगी। समिति समय-समय पर तहसीलों और ब्लॉक मुख्यालयों में रक्तदान शिविर आयोजित कर रही है। जिसमें बड़ी संख्या में लोग रक्तदान कर रहे हैं। अनवरिया फार्म पर गुरुद्वारे में पहली बार रक्तदान शिविर लगा। जिसमें रक्तदान करने वाले लोगों की होड़ लगी रही। इस मौके पर प्रधान प्रदीप विर्क ने कहा खून से किसी की जान बचाई जा सकती है। वीर खालसा सेवा समिति बधाई पत्र जो समय-समय पर रक्तदान शिविर आयोजित करते हैं। समिति जिलाध्यक्ष अवतार सिंह को शिविर में सराहनीय सहयोग करने पर शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। समिति चेयरमैन निर्मल सिंह, मनमीत सिंह, नरपाल सिंह, परमजीत सिंह, संदीप सिंह, दविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह,सज्जन सिंह संजय कुमार आदि मौजूद रहे। एकत्र किया गया ब्लड नारायण हॉस्पिटल के ब्लड बैंक को दान कर दिया गया।